ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठरेल हादसे रोकने के लिए मेरठ में तैयार हो गया पहला अंडरपास

रेल हादसे रोकने के लिए मेरठ में तैयार हो गया पहला अंडरपास

रेल हादसे रोकने की कवायद रेलवे विभाग ने शुरु कर दी है। मेरठ में पहला अंडरपास बनकर तैयार हो गया है। इस अंडरपास पर लोगों ने आवागमन भी शुरु कर दिया है। दस महीने बाद मेरठ में पहला बेहतरीन अंडरपास तैयार...

रेल हादसे रोकने के लिए मेरठ में तैयार हो गया पहला अंडरपास
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 02 Oct 2017 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

रेल हादसे रोकने की कवायद रेलवे विभाग ने शुरु कर दी है। मेरठ में पहला अंडरपास बनकर तैयार हो गया है। इस अंडरपास पर लोगों ने आवागमन भी शुरु कर दिया है। दस महीने बाद मेरठ में पहला बेहतरीन अंडरपास तैयार हुआ है। अभी हापुड तक आठ अंडरपास बनाए जाने है। जिसका काम रेलवे अधिकारियों ने शुरु भी कर दिया है।

रेलवे बोर्ड अधिकारियों ने माना है कि 50 फीसदी रेल हादसे फाटको की वजह से होते है। इन ट्रेन हादसों को रोकने के लिए काफी साल पहले रेलवे अधिकारियों ने फाटकों को बंद करने का प्लान बनाया था। ताकि ट्रेन हादसो को रोक सकें। इसी के चलते मेरठ के नूरनगर में अंडरपास का काम पिछले दस महीने से चला रहा था, जो पूरा हो गया है। इस अंडरपास को चालू कर दिया गया है। अंडरपास बनने से लोगों को राहत भी मिली है और सेफ्टी भी बढ़ी है। लोगों ने फाटक से आना-जाना भी बंद कर दिया है। सभी लोग इसी अंडरपास से आने-जाने लगे है। अंडरपास आधुनिक तकनीकी से बनाया गया है। चौड़ी सड़क होने के कारण जाम भी नहीं लगेगा। इस अंडरपास को एक काफी सुंदर भी बनाया गया है। इसके बाद हापुड तक 8 अंडरपास का काम भी शुरु हो गया है। जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगे।

इन अंडरपास पर नहीं लगेगा जाम

अंडरपास का निर्माण काफी मजबूती से किया गया है। दस माह के अंदर शहर में पहला अंडरपास तैयार किया है। इस अंडपास को जाम की स्थिति को देखते हुए बनाया गया। इसका चौड़ीकरण 9 मीटर है। यह डबल लेन है। इसमें अलग से स्वीमपेल बनाए गए है। ताकि बारिश का पानी न भर सकें। स्वीमिंगपेल के जरिए पानी की निकासी होगी।

मेरठ से हापुड तक आठ अंडरपास का काम शुरु

मेरठ और हापुड के बीच फिलहाल आठ नए अंडरपास बनाए जाने है। इसकी शुरुआत नूरनगर अंडरपास से की गई है। वहीं हापुड से खुर्जा तक 40 अंडरपास बनेंगे। मेरठ से हापुड के नए 8 अंडरपास का भी काम शुरु हो गया है। यह सभी अंडर पास इसी शत्र में बनकर तैयार हो जाएंगे। मार्च तक सभी अंडपास तैयार कर दिए जाएंगे और आवागमन भी शुरु हो जाएगा। सभी फाटकों को बंद होगे।

गाजियाबाद और सहारनपुर तक बनेंगे 75 अंडरपास

नोर्दन रेलवे भी अंडरपास का जल्द ही काम शुरु कर देंगा। गाजियाबाद वाया मेरठ, सहारनपुर रूट की बात करें तो इस रूट पर लगभग 75 फाटक है। इन सभी फाटकों को जल्द ही बंद किया जाना है और नए अंडरपास तैयार किए जाएंगे। उत्तर रेलवे के मेरठ से खुर्जा तक 40 से अधिक अंडर पास बनाए जाने है। इनमें से उत्तर-रेलवे के अधिकारियों ने मेरठ से हापुड तक 8 अंडरपास का काम शुरु भी कर दिया है।

इनका कहना-------

अंडरपास का काम मेरठ से शुरु किया गया है। दस महीने बाद मेरठ के अंडरपास को तैयार कर दिया गया है। अब हापुड और मेरठ के बीच 8 नए अंडरपास का काम भी शुरु हो गया है। सभी फाटकों को बंद किया जा जाना है। ताकि ट्रेन हादसे को रोका जा सकें। सूर्यकांत, एसिस्टेंटट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर उत्तर रेलवे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें