Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsTragic Suicide of Mukesh Joshi in Railway Colony Due to Illness
बीमारी से तंग युवक ने किया सुसाइड, चाकू से गला रेतकर दे दी जान

बीमारी से तंग युवक ने किया सुसाइड, चाकू से गला रेतकर दे दी जान

संक्षेप:

Meerut News - परतापुर क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में 30 वर्षीय मुकेश जोशी ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। नैनीताल के मूल निवासी मुकेश की किडनी और लिवर में गंभीर समस्या थी। उसकी मां के बाहर जाने पर उसने चाकू से गला काट लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में मातम है।

Jan 03, 2026 07:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

परतापुर क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां रहने वाले 30 वर्षीय युवक मुकेश जोशी ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मुकेश जोशी मूल रूप से नैनीताल का रहने वाला था और पिछले एक महीने से रेलवे कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। वह ट्रक चालक था। काफी समय से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। बताया गया कि उसकी किडनी और लिवर में गंभीर दिक्कत थी और इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुक्रवार सुबह मुकेश की बहन ज्योति अपने पति अंकित के साथ ड्यूटी पर चली गई थी। घर पर मुकेश अपनी मां गंगा देवी के साथ था। दोपहर करीब 12 बजे उसने मां को मैगी लाने के लिए दुकान भेजा। मां के बाहर जाते ही मुकेश ने घर में रखे चाकू से अपना गला रेत लिया। जब मां सामान लेकर घर लौटी तो बेटे को खून से लथपथ देखकर उसकी चींख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में मुकेश को सुभारती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।