Meerut News: मेरठ : ईयरबड्स लगाना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: मेरठ के दौराला क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक कान में ईयरबड्स लगाकर फोन पर व्यस्त था, जिसके चलते उसे ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। यह घटना सुरक्षा के प्रति जागरूकता का एक बड़ा सबक है।

मेरठ : ईयरबड्स लगाना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
मेरठ : ईयरबड्स लगाना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Meerut News: ​मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर पाबली खास स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक रेलवे ट्रैक से गुजरते समय कान में ईयरबड्स लगाकर फोन पर व्यस्त था, जिसके चलते उसे पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वह चपेट में आ गया। कंकरखेड़ा थाने की हाईवे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कंकरखेड़ा के जिटौली गांव निवासी 18 वर्षीय नीरज गिरी पुत्र सदन गिरी के रूप में हुई। दुर्घटनास्थल पर मृतक का मोबाइल फोन टूट गया था। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए सिम कार्ड निकालकर दूसरे फोन में डाला, जिसके कुछ ही देर बाद उस पर एक कॉल आई। फोन करने वाले युवक ने अपनी पहचान मृतक के भाई आयुष गिरी के रूप में बताई।

परिजनों को सूचना

​पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद पिता सदन गिरी, भाई आयुष और मामा आकाश गिरी अन्य परिजनों के साथ दौराला सीएचसी पहुंचे। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। शोक में डूबे परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया और शव को अपने सुपुर्द करने की मांग की। परिजनों के अनुरोध और लिखित सहमति के आधार पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

जानलेवा साबित हो सकती है छोटी सी लापरवाही

यह घटना एक बड़ा सबक है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय या उसके पास चलते समय कभी भी ईयरबड्स, हेडफोन या मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। छोटी सी लापरवाही और आधुनिक गैजेट्स का यह भटकाव जानलेवा साबित हो सकता है।

सामान्य प्रश्न

✦यह घटना कहाँ हुई?−
यह घटना मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर हुई।
Vinay Sharma

लेखक के बारे में

Vinay Sharma

शॉर्ट बायो :

विनय शर्मा बीते 16 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में वेस्ट यूपी में क्राइम बीट संभाल रहे हैं। वह मेरठ में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव :

विनय शर्मा प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित नाम हैं और पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान की मेरठ यूनिट में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान में वर्ष 2016 से लगातार कार्यरत हैं और अपराध की बड़ी घटनाओं की कवरेज में मजबूत पकड़ रखते हैं।


कॅरियर का सफर :

विनय शर्मा ने अपना कॅरियर वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से शुरू किया। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को समझा। वर्ष 2016 में हिन्दुस्तान मीडिया से जुड़े और वेस्ट यूपी में काम शुरू किया। फिलहाल में वेस्ट यूपी में क्राइम संभाल रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

ग्रेजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद दैनिक जागरण में ज्वाइन किया। क्राइम की घटनाओं की कवरेज के साथ ही साफ्ट स्टोरी कवरेज भी कर रहे हैं।


विजन

अपराध और आतंकी घटनाओं की कवरेज में विनय शर्मा को गहरी समझ है। इन्होंने कई बड़े प्रकरण में एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें दी हैं। साथ ही कई बड़े मामलों में कवरेज भी दी है। विनय शर्मा का लक्ष्य है कि प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए।


विशेषज्ञता

अपराध, एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, सीबीआई और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड समेत जेल बीट कवरेज।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: मेरठ : ईयरबड्स लगाना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत