तेरहवीं और शोकसभा में अनुष्का पाल को दी श्रद्धांजलि
रविवार को चिरौड़ी में कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की तेरहवीं और शोक सभा आयोजित हुई। पुलिस ने समाज के लोगों की भीड़ पर निगरानी रखी और उन्हें वापस लौटा दिया जबकि सपा विधायक अतुल प्रधान ने परिवार को न्याय का आश्वासन दिया। उन्होंने अनुष्का पाल हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग की।

रविवार को चिरौड़ी में कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की तेरहवीं और शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने शोक सभा में पाल समाज के साथ अन्य लोगों के भीड़ को लेकर सतर्कता बरती। चिरौड़ी गांव के मांर्गों पर तैनात पुलिस ने लोगों को एकत्रित नहीं होने दिया और वापस लौटा दिया। जिसके चलते शोक सभा सीमित दायरे में संपन्न हुई। शोक सभा में पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान ने मृतका अनुष्कापाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को न्याय मिलने तक हर स्तर पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। सपा विधायक ने कहा कि अनुष्का पाल हत्याकांड में जल्द से जल्द डीएनए रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए, ताकि शव की शिनाख्त को लेकर परिजनों के मन में बनी शंका दूर हो सके।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने जांच एजेंसियों से मामले में तेजी लाने और हर पहलू की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। सबको जानकारी थी कि रविवार को अनुष्का पाल की तेहरवीं और शोक सभा है, उसके बाद भी पाल समाज के लोगों को शोक सभा में नहीं पहुंचने दिया गया। वहीं रिश्तेदारों और परिचितों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी। दिन भर पुलिस बल चिरौड़ी और गांव के मार्गों पर मुस्तैद रहा। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


