करंट से युवक की मौत, बिना पुलिस कार्रवाई किया अंतिम संस्कार
Meerut News - गांव गोटका में करंट लगने से 40 वर्षीय सतेंद्र की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए ही अंतिम संस्कार कर दिया। सतेंद्र एक सरल और मिलनसार व्यक्ति थे, और घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव गोटका में करंट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों नें बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया। गोटका निवासी 40 वर्षीय सतेंद्र पुत्र सत्यवीर सिंह रविवार रात अपने घर के पास किसी कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया है कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक स्वभाव से सरल और मिलनसार व्यक्ति था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


