Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsTragic Death Man Accidentally Consumes Acid Mistaken for Water in Modipuram
तेजाब पीने से युवक की मौत

तेजाब पीने से युवक की मौत

संक्षेप:

Meerut News - मोदीपुरम के नितेश पुरम में एक युवक ने तेजाब को पानी समझकर पी लिया, जिसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई। युवक शराब का आदी था और घरेलू विवादों के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी थी। पुलिस ने शव को मर्चरी...

Jun 14, 2025 10:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मोदीपुरम। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत नितेश पुरम में युवक के द्वारा तेजाब को पानी समझकर पीने के बाद अस्पताल में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव मर्चरी पहुंचा दिया। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नटेशन निवासी 43 वर्षीय पिंटू पुत्र मदन सिंह शराब केंटीन पर काम करता था। घरेलू विवादों के चलते पिंटू की पत्नी आठ वर्ष पूर्व उसे तलाक देकर बच्चे के साथ अपने मायके चली गई। कसबा चौकी प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि नटेशनपुर के मकान में पिंटू के अलावा उसका भाई कपिल भी रहता है, जो सरधना रोड स्थित पैथोलाजी लैब में काम करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शनिवार सुबह आठ बजे कपिल अपनी ड्यूटी पर चला गया। घर पर पिंटू ही था। दोपहर करीब 12 बजे कपिल की बहन अंजू पत्नी सतपाल निवासी जिटौली घर पहुंची, तब पिंटू जोर से चिल्ला रहा था। आसपास गंदगी फैली हुई थी। पास ही तेजाब की एक खाली बोतल और गिला रखा था। कंकरखेड़ा थाना पुलिस पहले घटनास्थल पर पहुंची। चौकी प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि पिंटू शराब का आदी था, जो बोतल में भरे तेजाब को गिलास में डालकर शराब समझकर पी गया।