Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsTragic Cloud Burst in Dehradun Claims Life of 19-Year-Old Tile Worker
देहरादून के सहस्त्रधारा में आए सैलाब में किठौर के युवक की मौत

देहरादून के सहस्त्रधारा में आए सैलाब में किठौर के युवक की मौत

संक्षेप: Meerut News - देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से 19 वर्षीय युवक की जान चली गई । मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है । मूल रूप से किठौर के निवासी कैफ अपने भाइयों के साथ टाइल्स लगाने का काम करता था। बादल फटने से आई बाढ़ में कई मकान ध्वस्त हो गए। एनडीआरएफ ने शव बरामद किया है। 

Wed, 17 Sep 2025 06:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से मची तबाही में किठौर निवासी युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया। किठौर से युवक के परिजन शव लेने देहरादून रवाना हो गए हैं। किठौर के मोहल्ला मौसमखानी निवासी अफजाल का बेटा 19 वर्षीय मोहम्मद कैफ अपने भाइयों के साथ सहस्त्रधारा में रहकर टाइल्स लगाने और पत्थर घिसाई का काम करता था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोमवार देर रात सहस्त्रधारा में अचानक बादल फटने से सैलाब आ गया और इसकी चपेट में आकर आसपास के सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गए। कैफ भी इन्हीं में से किसी मकान में सोया हुआ था।

एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम को कैफ का शव तड़के पांच बजे बरामद हुआ। शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई। बेटे की मौत की खबर से अफजाल के परिवार में मातम छा गया। मंगलवार सुबह परिजन देहरादून रवाना हो गए। कैफ के चचेरे भाई वसीम ने बताया कि कैफ उत्तराखंड में ही काम करता था। वह महीने-दो महीने में घर आता था। मौत की खबर सुनकर कैफ की मां हसीना का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि घटना के दौरान कैफ का चचेरा भाई गुड्डू भी घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।