
गन्ने के ट्रक ने बुलेट सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत
Meerut News - मवाना के मेरठ रोड पर एक तेज रफ्तार और ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक ने बुलेट बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी।
मवाना के मेरठ रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार और ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक ने बुलेट बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ रोड पर बुलेट बाइक से जा रहे दो युवक अचानक ओवरलोड गन्ने के ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक सवार दोनों युवकों को कुचलता हुआ निकल गया।
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मवाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान बिजनौर जिले के रुकनपुरा बहमनशोरा गांव निवासी के रूप में की जा रही है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है। दुर्घटना की सूचना पर सीओ मवाना भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




