मेरठ: ई-रिक्शा से गिरकर शिक्षक के बेटे की मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

सरधना थाना क्षेत्र के कालंद रोड पर एक शिक्षक के 12 वर्षीय बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। ई-रिक्शा में सवार हया गिर गया और उसे एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मेरठ: ई-रिक्शा से गिरकर शिक्षक के बेटे की मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला

कालंद रोड पर दर्दनाक हादसा, ईद से पहले परिवार में पसरा मातम हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक भी वाहन लेकर फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ/सरधना, हिन्दुस्तान टीम

सरधना थाना क्षेत्र के कालंद रोड पर गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक के 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ईद से पहले जहां घर में खुशियों का माहौल था, वहीं मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।

हादसे का विवरण

पिठलोकर निवासी इसराइल गांव के पास स्थित एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाते हैं। गुरुवार को उनका 12 वर्षीय बेटा हया अपने कुछ दोस्तों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर सरधना आ रहा था। बताया गया कि कालंद रोड पर पहुंचते ही ई-रिक्शा को अचानक झटका लगा, जिससे हया और उसके दो साथी सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने हया को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटनास्थल पर स्थिति

हादसे में घायल हुए दोनों अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ आए बच्चे घायल हया को लेकर कालंद चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक भी वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। खबर लिखे जाने तक पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने में लगी थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हादसे में कितने बच्चों की चोटें आई थीं?
हादसे में घायल हुए दोनों अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।