तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, भाजपा नेता के पुत्र समेत तीन की मौत

Jan 20, 2026 02:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रक में जा घुसी, जिससे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी के बेटे अंकित त्यागी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। सभी मृतक बुलंदशहर से मेरठ जा रहे थे।

तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, भाजपा नेता के पुत्र समेत तीन की मौत

बुलंदशहर-मेरठ हाईवे 334 पर सोमवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार में सवार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी के पुत्र अंकित त्यागी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भाजपा नेता संजय त्यागी, एमएलसी अश्विनी त्यागी के भाई हैं।

गुलावठी थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों में तीनों की शिनाख्त उनके पास मिले कागज से हुई है। मरने वालों में भाजपा नेता संजय त्यागी का बेटा अंकित त्यागी उसका परिचित डॉक्टर आशुतोष पूनिया पुत्र सीएम सिंह पूनिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डालमपुर थाना सरधना, और महेश कुमार उम्र 55 वर्ष पुत्र रणवीर निवासी ग्राम जसनावली खुर्द थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार डॉ. आशुतोष पूनिया सरधना में निजी ट्रामा सेंटर में डाक्टर थे। अंकित त्यागी भाजपा एमएलसी अश्विनी त्यागी के भतीजे और भाजपा नेता संजय त्यागी के पुत्र हैं। महेश अंकित का पीएसओ था। जानकारी के अनुसार कार में सवार तीनों लोग बुलंदशहर से मेरठ के लिए जा रहे थे। हाईवे 334 गांव चिड़ावक के पास कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी साइड जो रहे ट्रक में जा घुसी, जिसमें मौके पर ही कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, सीओ सिटी और सीओ सिकंदराबाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsTragic Accident on Bulandshahr-Meerut Highway Three Lives Lost Including BJP Leader s Son
;;
;