Meerut News: आबूलेन में यातायात व्यवस्था होगी और बेहतर
Meerut News: आबूलेन व्यापार संघ और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की बैठक में बाजार क्षेत्र की यातायात समस्याओं पर चर्चा की गई। महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए, ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने दास मोटर्स के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाने का आश्वासन दिया। बैरिकेड्स हटाने से लोगों की यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

Meerut News: आबूलेन व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के बीच गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें बाजार क्षेत्र में यातायात संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। व्यापारियों एवं ग्राहकों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर लालसा प्रसाद पांडे ने आश्वासन दिया कि दास मोटर्स के समीप नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी।इसी के साथ आबूलेन से बेगमपुल की ओर जाने वाले मार्ग पर लगाए गए बैरिकेड्स शाम से हटवा देंगे। ताकि लोगों को चौकी की ओर घूमकर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और आवागमन अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।
बैठक में ट्रैफिक पुलिस ने भविष्य में भी बाजार की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।वहीं, आबूलेन व्यापार संघ ने भी व्यवस्था बनाए रखने में ट्रैफिक पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में ट्रैफिक इंस्पेक्टर लालसा प्रसाद पांडे, इंस्पेक्टर संतोष सिंह, आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष आकाश खन्ना, विशाल अग्रवाल, मुन्ना माहेश्वरी एवं सागर गुप्ता रहे।


