ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठपुलिस चौकी से देवी मंदिर तक लगा रहा जाम, रेंगते रहे वाहन

पुलिस चौकी से देवी मंदिर तक लगा रहा जाम, रेंगते रहे वाहन

रविवार को एक बार फिर नगरवासियों ने जाम का झाम झेला। पुलिस चौकी से देवी मंदिर तक कई घंटे जाम लगा रहा जिसके चलते वाहनों के पहिए रेंगते रहे। पुलिस जाम...

पुलिस चौकी से देवी मंदिर तक लगा रहा जाम, रेंगते रहे वाहन
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 06 Dec 2021 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

रधना। संवाददाता

रविवार को एक बार फिर नगरवासियों ने जाम का झाम झेला। पुलिस चौकी से देवी मंदिर तक कई घंटे जाम लगा रहा जिसके चलते वाहनों के पहिए रेंगते रहे। पुलिस जाम खुलवाने में जुटी हुई थी।

बता दें कि पुलिस चौकी से लेकर बिनौली बस स्टैंड से सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण का जाल फैला हुआ है। लोगों ने फुटपाथ पर दुकानें सजाई हुई हैं जिसके चलते इस मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। रविवार और सोमवार को अक्सर यहां जाम लगता है। इस रविवार को पुलिस चौकी से लेकर देवी मंदिर तक कई घंटे जाम लगा रहा जिसके चलते नगरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने पुलिस चौकी चौराहे के साथ-साथ देवी मंदिर तिराहे पर भी व्यवस्था बनाई। देर शाम तक जाम लगा हुआ था। जाम खुलवाने के लिए पुलिस मशक्कत कर रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें