Meerut News: यूपीटीईटी : पहले ही दिन ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम, लगा घंटों जाम
Meerut News: मेरठ में यूपीटीईटी परीक्षा के पहले दिन यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो गई। परीक्षा खत्म होते ही हजारों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के सड़क पर आने से जाम लग गया। कई जगहों पर लोग आधे घंटे से एक घंटे तक गंतव्य तक नहीं पहुँच सके। प्रशासन ने अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस लगाई, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी।

Meerut News: मेरठ। यूपीटीईटी परीक्षा के पहले ही दिन गुरुवार को मेरठ की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होते ही हजारों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के एक साथ सड़कों पर आने से शहर के प्रमुख चौराहों और परीक्षा केंद्रों के बाहर भीषण जाम लग गया। हालात, ऐसे बने कि कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए और कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक का समय लग गया। कई परीक्षार्थी भी जाम के कारण परीक्षा केंद्रों पर देरी से पहुंचे। प्रशासन ने परीक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाने और संवेदनशील चौराहों पर विशेष प्रबंधन का दावा किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं।
सबसे अधिक जाम हापुड़ अड्डा, बेगमपुल, बच्चा पार्क, तेजगढ़ी चौराहा, मेडिकल कॉलेज मार्ग, गढ़ रोड, दिल्ली रोड और अहमद रोड पर देखने को मिला। कई जगह बसें, ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहन फंस गए, जिससे लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम में एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी फंस गए, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, एसपी ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने से कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति बनी थी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस को मौके पर भेजा गया और यातायात को जल्द सामान्य करा दिया गया।
लेखक के बारे में
Vinay Sharmaशॉर्ट बायो :
विनय शर्मा बीते 16 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में वेस्ट यूपी में क्राइम बीट संभाल रहे हैं। वह मेरठ में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव :
विनय शर्मा प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित नाम हैं और पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान की मेरठ यूनिट में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान में वर्ष 2016 से लगातार कार्यरत हैं और अपराध की बड़ी घटनाओं की कवरेज में मजबूत पकड़ रखते हैं।
कॅरियर का सफर :
विनय शर्मा ने अपना कॅरियर वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से शुरू किया। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को समझा। वर्ष 2016 में हिन्दुस्तान मीडिया से जुड़े और वेस्ट यूपी में काम शुरू किया। फिलहाल में वेस्ट यूपी में क्राइम संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
ग्रेजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद दैनिक जागरण में ज्वाइन किया। क्राइम की घटनाओं की कवरेज के साथ ही साफ्ट स्टोरी कवरेज भी कर रहे हैं।
विजन
अपराध और आतंकी घटनाओं की कवरेज में विनय शर्मा को गहरी समझ है। इन्होंने कई बड़े प्रकरण में एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें दी हैं। साथ ही कई बड़े मामलों में कवरेज भी दी है। विनय शर्मा का लक्ष्य है कि प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए।
विशेषज्ञता
अपराध, एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, सीबीआई और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड समेत जेल बीट कवरेज।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


