Meerut News: ट्रैफिक नियमों का पालन करने को जागरूक किया

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: पहल एक प्रयास के वॉलिंटियर्स ने सर्किट हाउस चौराहे पर ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के महत्व के बारे में बताया और दुर्घटनाओं से बचने की सलाह दी। प्ले कार्ड्स के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का पालन कराने पर जोर दिया।

Meerut News: ट्रैफिक नियमों का पालन करने को जागरूक किया

Meerut News: पहल एक प्रयास के वॉलिंटियर्स ने सर्किट हाउस चौराहे पर ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को ट्रैफिक कानून मानने के लिए प्रेरित किया। आने जाने वाले राहगीरों को हेलमेट, सीट बेल्ट और दुर्घटनाओं से बचने के प्रति सचेत किया। उन्होंने प्ले कार्ड्स के माध्यम से लोगों का ध्यान बढ़ रही ट्रैफिक दुर्घटनाओं की ओर खींचा और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पहल स्वयंसेवकों ने सभी को सभ्य नागरिक बनने की सलाह दी। कप्तान राजीव अग्रवाल और पंकज पहल रहे। अरुण शर्मा, पुष्पा चिकारा, भानु सिंह, प्रिंस राज, इति चौधरी, किरण चौधरी, अनु भाटिया, कृष शर्मा, दीपांशु चांदिया, भव्य यादव, राहुल अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, तनुज प्रजापति, नितपाल सिंह, इशिता बैंबी, उमेश उपाध्याय, अर्पित भारद्वाज, बसंत चौहान, शिवेंद्र बैंबी, संग्राम सिंह का सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।