ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठलोहियानगर मंडी में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया

लोहियानगर मंडी में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया

मंडी शुल्क को पूरी तरह समाप्त करने की मांग को लेकर व्यापारियों का आंदोलन तेज हो गया है। बुधवार को तीसरे दिन लोहियानगर मंडी में व्यापारियों ने जुलूस...

लोहियानगर मंडी में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया
हिन्दुस्तान टीम,मेरठThu, 24 Sep 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। वरिष्ठ संवाददाता

मंडी शुल्क को पूरी तरह समाप्त करने की मांग को लेकर व्यापारियों का आंदोलन तेज हो गया है। बुधवार को तीसरे दिन लोहियानगर मंडी में व्यापारियों ने जुलूस निकाला और मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो मंडी को बंद कर दिया जाएगा। दूसरी ओर, दिल्ली रोड नवीन मंडी के व्यापारियों ने मुख्य गेट पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। मंडी समिति सचिव को ज्ञापन सौंपा।

लोहियानगर अतिरिक्त फल एवं सब्जी मंडी में व्यापारियों ने बुधवार को अध्यक्ष राजकुमार सोनकर, महामंत्री ब्रह्मपाल, कोषाध्यक्ष अशरफ कुरैशी, अमरीश गुप्ता मोनू, अशोक और सौरभ सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। मंडी के गेट पर धरना दिया। इस दौरान व्यापारियों ने मंडी शुल्क को पूरी तरह से समाप्त करने की मांग की। कहा कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं होगी तो वह मंडी को बंद कर देंगे। साथ ही अन्य मंडियां भी बंद कराएंगे।

दूसरी ओर, दिल्ली रोड नवीन मंडी के व्यापारियों ने भी विरोध-प्रदर्शन किया। दिल्ली रोड नवीन गल्ला मंडी अध्यक्ष मनोज गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, सब्जी मंडी उपाध्यक्ष सरफराज अंसारी, अध्यक्ष अशोक सोनकर, फल मंडी अध्यक्ष हाजी इरशाद ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम भेजा।

वहीं, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर पूरी टीम के साथ आंदोलन में साथ रहे। कहा कि मंडी शुल्क को समाप्त करने की मांग को लेकर आंदोलन और तेज करना पड़ा तो कदम पीछे नहीं हटाएंगे। सरकार को व्यापारी मंडी शुल्क को समाप्त करने के लिए बाध्य कर देंगे। इस मौके पर विपिन गोयल, राजकुमार मदान, विनोद त्यागी, तरुण शर्मा, अतीक अल्वी, राकेश सैनी, कृष्णपाल शर्मा, हाजी मेहराज, संजीव भटनागर, निर्वाचन रस्तोगी, सुनील कुमार भी आंदोलन में शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें