मेरठ : लखीमपुर-खीरी की टूरिस्ट बस मेरठ में दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

लखीमपुर खीरी की टूरिस्ट बस मेरठ में देररात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस ने टेंपो से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई। सीएनजी किट फटने से गैस लीक हुई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। आसपास के लोगों ने यात्रियों को बचाने का प्रयास किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मेरठ : लखीमपुर-खीरी की टूरिस्ट बस मेरठ में दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल

लखीमपुर खीरी की टूरिस्ट बस मेरठ में शनिवार देररात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हापुड़ अड्डे के पास ही बस पहले एक टेंपो से टकराई और इसके बाद डिवाइडर पर जा चढ़ी। टूरिस्ट बस की सीएनजी किट फट गई और गैस लीक होने से दहशत फैल गई। कई यात्रियों घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। लखीमपुरी खीरी की टूरिस्ट बस यूपी31सीटी-3283 कुछ यात्रियों को लेकर बहराइच से मेरठ होकर जालंधर जा रही थी। हापुड़ अड्डे पर शनिवार देर रात करीब तीन बजे टूरिस्ट बस एक टेंपो से जा भिड़ी और बस डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसमें कई यात्री घायल हो गए। डिवाइडर से टकराने के कारण बस की सीएनजी लाइन फट गई और गैस लीक होने लगी। इसी को लेकर आग लगने का खतरा हुआ और यात्रियों में चीख पुकार मच गई。

घटनास्थल पर बचाव कार्य

आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और यात्रियों को बचाने का प्रयास किया। हादसे के बाद बस का दरवाजा भी लॉक हो गया। इसके बाद यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बस के शीशे तोड़ दिए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने घायल ऑटो चालक अरशद निवासी लोहियानगर को भी ऑटो से बाहर निकाला। इस दौरान काफी दूर तक जाम भी लग गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बस को किसी तरह से एक तरफ हटाया और बस मालिक को कॉल किया। रविवार को देरशाम तक बस मालिक या ट्रेवल एजेंसी की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर कोतवाली पंकज कुमार ने बताया कि बस एक टेंपो से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। फिलहाल बस को पुलिस ने रास्ते से हटाकर एक ओर करा दिया है। घायलों का उपचार कराया गया है। कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

लखीमपुर खीरी की टूरिस्ट बस कब दुर्घटनाग्रस्त हुई?
लखीमपुर खीरी की टूरिस्ट बस मेरठ में शनिवार देररात दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।