ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठशैक्षणिक भ्रमण में सूरजकुंड शिल्प मेले की संस्कृति को जाना

शैक्षणिक भ्रमण में सूरजकुंड शिल्प मेले की संस्कृति को जाना

सरूरपुर स्थित संजय गांधी पीजी कॉलेज के वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड शिल्प मेले का लुत्फ उठाया। यहां छात्र-छात्राओं ने विभिन्न परंपराओं के साथ, संस्कृति, कला,...

शैक्षणिक भ्रमण में सूरजकुंड शिल्प मेले की संस्कृति को जाना
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 18 Feb 2020 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

सरूरपुर स्थित संजय गांधी पीजी कॉलेज के वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड शिल्प मेले का लुत्फ उठाया। यहां छात्र-छात्राओं ने विभिन्न परंपराओं के साथ, संस्कृति, कला, शिल्प, संगीत, नृत्य इत्यादि का एक अद्भुत अनुभव प्राप्त किया।

बता दें कि सूरजकुंड शिल्प मेला एक वार्षिक उत्सव समारोह है, जो हरियाणा के फरीदाबाद जिले में धूमधाम से मनाया जाता है। यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़े मेलों में से एक है। इसके चलते संजय गांधी पीजी कॉलेज के वाणिज्य संकाय के छात्र अध्यापकों के साथ दो दिवसीय शैक्षिणिक भम्रण के लिए मेले में पहुंचे। छात्रों ने विभिन्न परंपराओं के साथ, कई देशों की संस्कृति, कला, शिल्प, संगीत, नृत्य आदि को विस्तार से जाना। इसके अलावा, समारोह में पर्दे पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ-साथ शैक्षणिक भम्रण भी जरूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें