बच्चे और छात्र समेत तीन पर कुत्तों ने किया हमला
कंकरखेड़ा क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तीन अलग-अलग जगहों पर कुत्तों ने दस साल के बच्चे और छात्र समेत तीन पर हमला कर गं

कंकरखेड़ा क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तीन अलग-अलग जगहों पर कुत्तों ने दस साल के बच्चे और छात्र समेत तीन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। हरियाणा निवासी दस वर्षीय मनन पुत्र मनीष अपने मामा हनी के घर रामनगर कॉलोनी कंकरखेड़ा में रहने आया था। मनन पड़ोस में अपने दोस्त विकास के घर गया था। जैसे ही विकास ने दरवाजा खोला, उसके कुत्ते ने मनन के पैर में काट लिया।वहीं सैनिक बिहार ए ब्लॉक कॉलोनी में ज्ञान भारती कॉलेज में बीए का 22 वर्षीय छात्र करण पुत्र त्रिलोकी पर कुत्ते ने हमला कर दिया।
बताया कि वह कॉलोनी में बाहर घूम रहा था, तभी कुत्ते ने उसे काट लिया। गांव जिटोली निवासी 43 वर्षीय विनोद पुत्र प्रीतम सिंह ने बताया कि वह घर के बाहर टहल रहा था, तभी पड़ोस में ही कॉलोनी में घूमने वाले एक आवारा कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया।


