ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठपत्नी से लड़ाई पर तीन मासूम बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंका

पत्नी से लड़ाई पर तीन मासूम बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंका

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में जिटौली फ्लाईओवर पर सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। पत्नी से झगड़े के बाद पति ने अपने तीन मासूम बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। घटना में तीनों बच्चे बच गए।...

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में जिटौली फ्लाईओवर पर सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। पत्नी से झगड़े के बाद पति ने अपने तीन मासूम बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। घटना में तीनों बच्चे बच गए।...
1/ 2कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में जिटौली फ्लाईओवर पर सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। पत्नी से झगड़े के बाद पति ने अपने तीन मासूम बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। घटना में तीनों बच्चे बच गए।...
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में जिटौली फ्लाईओवर पर सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। पत्नी से झगड़े के बाद पति ने अपने तीन मासूम बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। घटना में तीनों बच्चे बच गए।...
2/ 2कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में जिटौली फ्लाईओवर पर सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। पत्नी से झगड़े के बाद पति ने अपने तीन मासूम बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। घटना में तीनों बच्चे बच गए।...
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 03 Mar 2020 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में जिटौली फ्लाईओवर पर सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। पत्नी से झगड़े के बाद पति ने अपने तीन मासूम बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। घटना में तीनों बच्चे बच गए। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मूल रूप से जम्मू निवासी जावेद और पत्नी सलमा अपने बच्चों सहित कंकरखेड़ा के जिटौली गांव में रहते हैं। वह मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर भीख मांगते हैं और कूड़ा-कचरा बीनते हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे दंपति अपने बच्चों के साथ पैदल ही मोदीपुरम से जिटौली की तरफ आ रहा था। रास्ते में उनका किसी बात पर झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में जावेद ने अपने तीनों बच्चों को फ्लाईओवर से धक्का दे दिया। संयोग ये रहा कि जहां पर यह घटना हुई, वहां फ्लाईओवर किनारे झाड़-फूस थी। बच्चे लुढ़कते हुए नीचे पहुंच, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई। जावेद ने सलमा को भी धक्का देने की कोशिश की।

चींख-पुकार मचने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने आरोपी जावेद की पिटाई शुरू कर दी। राहगीरों ने 112 नंबर पर फोन करके मामले की सूचना दी। करीब 10 मिनट में पीआरवी गाड़ी मौके पर आ गई। पुलिस ने फ्लाईओवर के नीचे उतरकर बच्चों को सकुशल उठाया। इसके बाद सभी को पल्लवपुरम थाने पर ले आई। जांच-पड़ताल में मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का निकला। पल्लवपुरम थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने आरोपी जावेद को कंकरखेड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कंकरखेड़ा पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।

थाने में हंगामा

जावेद को पकड़े जाने की सूचना मिलते ही उसके पक्ष में कई लोग थाना कंकरखेड़ा पहुंच गए। ये वे लोग थे जो जावेद के साथ काम करते हैं। उन्होंने उसे पकड़ने का विरोध किया। जमकर हंगामा हुआ। सलमा तहरीर देने के लिए तैयार नहीं हुई। इस पर पुलिस को जावेद को शांतिभंग में गिरफ्तार करना पड़ा।

---------

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें