Three-Day Innovation Fair Begins at Meerut DIET with Active Participation from Teachers नवाचार ही शिक्षा को जीवंत और प्रभावी बनाने का माध्यम, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsThree-Day Innovation Fair Begins at Meerut DIET with Active Participation from Teachers

नवाचार ही शिक्षा को जीवंत और प्रभावी बनाने का माध्यम

Meerut News - मेरठ के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय नवाचार मेले की शुरुआत हुई। इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और प्रशिक्षुओं ने कला, क्राफ्ट और पपेट्री के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 11 Sep 2025 05:47 AM
share Share
Follow Us on
नवाचार ही शिक्षा को जीवंत और प्रभावी बनाने का माध्यम

मेरठ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), मवाना खुर्द में बुधवार को तीन दिवसीय नवाचार मेले का प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ओमकार शुक्ल, प्राचार्य मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ प्रवक्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी सलमान मेराज, सह प्रभारी प्रदीप कुमार तथा सभी प्रवक्ताओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नवाचार मेले में जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक तथा डायट के प्रशिक्षुओं ने सक्रिय सहभागिता की। कला, क्राफ्ट और पपेट्री के माध्यम से शिक्षण संबधी कई मॉडल्स का प्रदर्शन किया। इनमें गणित को सरल बनाने के सूत्रों का प्रस्तुतीकरण, प्रदूषण कम करने के उपाय, त्रिकोणमिति, ज्यामिति, संख्याक्रम, पाई चार्ट, रेखा ग्राफ, तालिकाएं और शंकु के आकर्षक मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

निर्णायक ने विभिन्न प्रदर्शनों का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को चयनित किया। प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने कहा कि नवाचार ही शिक्षा को जीवंत और प्रभावी बनाने का माध्यम है। जब हम शिक्षण को कला, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हैं, तब विद्यार्थियों में सीखने की जिज्ञासा और आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ओमकार शुक्ल ने कहा कि समय के साथ चलना ही नवाचार है। इस मौके पर सभी प्रवक्ताओं, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं का सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।