Meerut News: जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Meerut News: स्वाट टीम और नगर पुलिस ने बुढ़ाना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सचिन शर्मा पर जानलेवा हमला किया था। होली के दिन यह घटना हुई थी जिसमें सचिन के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त लोहे के पाइप भी बरामद किए हैं।

Meerut News: जानलेवा हमला कर युवक की हत्या की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को स्वाट टीम नगर और मेडिकल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो लोहे के पाइप भी बरामद किए हैं। घटना छह जुलाई की बताई जा रही है। बुढ़ाना गेट निवासी रूपांशी झा ने तहरीर देकर बताया था कि उनके पति सचिन शर्मा पर दो से तीन युवकों ने लोहे के पाइप से जानलेवा हमला किया था। हमले में सचिन के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए, जबकि घुटने और सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने गुरुवार को सचिन कुमार निवासी करीमपुर भंडौरा और मयंक चौधरी निवासी माखन नगर, बहसूमा को गिरफ्तार किया।
पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को तीसरे आरोपी प्रविन्द्र राणा निवासी अछरोंडा, थाना परतापुर को सोमदत्त सिटी रोड स्थित गुर्जर चौक से गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


