
सरूरपुर क्षेत्र में नलकूप के ट्रांसफार्मर से कीमती सामान ले उड़े चोर
Meerut News - सरूरपुर के गांव जसड़ सुल्तान नगर में चोरों ने एक किसान के नलकूप पर हमला किया और ट्रांसफार्मर को गिराकर कीमती उपकरण चुरा लिए। किसान उमर ने पुलिस और ऊर्जा निगम को सूचना दी। पिछले सप्ताह भी इसी क्षेत्र में चोरी की घटना हुई थी, जिससे किसानों में दहशत है।
सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर में चोरों ने एक किसान के नलकूप को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी किसान उमर पुत्र लियाकत के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को बदमाशों ने नीचे गिरा दिया और उसमें से कीमती उपकरण निकालकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब किसान खेत पर पहुंचा तो ट्रांसफार्मर की हालत देखकर चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया और अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित किसान ने बताया कि जसड़ सुल्तान नगर और हर्रा रोड के पास स्थित खेतों में सिंचाई के लिए नलकूप लगाया हुआ है।
शनिवार रात बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर ट्रांसफार्मर को नीचे गिराया और उसमें लगे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व गांव कक्केपुर में भी चोरों ने पांच किसानों के नलकूपों से सामान चोरी किया था जिसका अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। इसी बीच एक और चोरी की घटना से किसानों में दहशत है। थाना पुलिस का घटना की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




