
शिक्षक के बंद मकान में लाखों रुपये की चोरी
Meerut News - मोदीपुरम के शिव एंक्लेव में एक शिक्षक के बंद मकान में चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार शादी में शामिल होने के लिए गया था। घर लौटने पर चोरी का पता चला। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चुराए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोदीपुरम। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत शिव एंक्लेव में शिक्षक के बंद मकान में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान पूरा परिवार शादी में शामिल होने के लिए बुलंदशहर गया हुआ था। घर वापस लौटने पर परिवार को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाना पल्लवपुरम पुलिस घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मूल रुप से बुलदंशहर के इस्माइलपुर गांव निवासी मेरठ के एक स्कूल में शिक्षक है। राजीव 28 अक्तूबर को पूरे परिवार के साथ भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने गांव इस्माइलपुर जिला बुलंदशहर गए हुए थे।

मंगलवार को परिवार के लोग पल्लवपुरम पहुंचे और सभी कमरों के ताले टूटे पड़े मिले। अलमारी के अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात व बर्तन चोरी हो चुके थे। राजीव की पत्नी आशा देवी ने बताया कि चोरों ने एक सोने का लॉकेट, सोने की झुमकी, दो सोने की अंगूठी, पाजेब, चांदी के बर्तन व अन्य सामान चोरी कर लिया। बताया कि चोर करीब पांच से छह लाख रुपये कीमत का सामान चोरी करके ले गए हैं। कॉलोनी निवासी अक्षित ने बताया कि पहले भी कालोनी में चोरी हो चुकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस कॉलोनी व आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




