Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsThieves Rob Man of 14 000 Rupees in Film-Like Scam in Lal Kurti Area
पहले किया फिल्मी ड्रामा फिर लूट ले गए 14 हजार रुपये

पहले किया फिल्मी ड्रामा फिर लूट ले गए 14 हजार रुपये

संक्षेप:

Meerut News - लालकुर्ती क्षेत्र में एक व्यक्ति से दो बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में 14 हजार रुपये लूट लिए। स्कूटी पंचर होने पर, एक युवक ने सड़क पर लेटकर नाटक किया और दूसरे ने पर्स चुरा लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, जो अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Nov 30, 2025 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

लालकुर्ती क्षेत्र में शनिवार शाम घर लौट रहे एक व्यक्ति से दो शातिर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में झांसा देकर 14 हजार रुपये लूट लिए फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ग्रोवर स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उसकी स्कूटी पंचर हो गई, तभी वहां दो युवक पहुंचे और बातचीत के बहाने उनसे उलझने लगे। पहले उन्होंने सामान्य बातचीत की, फिर अचानक उनका व्यवहार संदिग्ध हो गया। पीड़ित कुछ समझ पाता, इससे पहले ही एक युवक स्कूटी के आगे सड़क पर लेट गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि उसे स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अचानक हुए इस नाटक से पीड़ित बुरी तरह घबरा गया और स्थिति को समझने में लग गया। इस बीच दूसरे युवक ने मौका देखकर उसे पकड़ लिया और जेब में रखे पर्स पर हाथ साफ कर दिया। पर्स में करीब 14 हजार रुपये की नकदी थी। ग्रोवर उनके पीछे भागा लेकिन दोनों आरोपी तेजी से गलियों में गायब हो गए। लालकुर्ती थाने में पीड़ित ने तहरीर दी। वहीं, पुलिस घटना को चोरी बता रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। मेहनत की कमाई ले गए बदमाश ग्रोवर का कहना है कि वह अपनी मेहनत की कमाई लेकर घर जा रहा था, लेकिन बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से उसे ठग लिया। वहीं, वीकेंड पर क्षेत्र में भीड़ रहती है, इसके बावजूद बेखौफ बदमाशों ने बीच सड़क ऐसा ड्रामा रचकर घटना को अंजाम दे दिया, जो पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।