ब्रह्मपुरी में कॉम्प्लेक्स में चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

Apr 05, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - ब्रह्मपुरी क्षेत्र के अमर श्री कॉम्प्लेक्स में चोरों ने एक साइकिल चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी पहले आसपास की निगरानी करता है और फिर साइकिल लेकर भाग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान में जुट गई है।

ब्रह्मपुरी में कॉम्प्लेक्स में चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित अमर श्री कॉम्प्लेक्स में चोरों के हौसले बुलंद नजर आए। यहां हैशटैग कपड़ों के शोरूम के नीचे खड़ी साइकिल को चोर चोरी कर ले गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी साइकिल को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में उठाकर ले जाता दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी पहले आसपास का मुआयना करता है और फिर मौका पाकर साइकिल लेकर फरार हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखने से प्रतीत होता है कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में इलाके में आया था।

घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित पक्ष ने थाना ब्रह्मपुरी में लिखित शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उधर , ब्रहमपुरी थाना प्रभारी राजेश कुमार कम्बोज ने बताया कि जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।