ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठतमंचा लेकर खेल रहे थे चोर-पुलिस का खेल, लग गई गोली

तमंचा लेकर खेल रहे थे चोर-पुलिस का खेल, लग गई गोली

लिसाड़ी गेट में दो किशोर असली तमंचा लेकर चोर-पुलिस का खेल खेलने लगे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और किशोर को लग गई। घायल हालत में किशोर को पहले प्राइवेट अस्पताल और इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती...

तमंचा लेकर खेल रहे थे चोर-पुलिस का खेल, लग गई गोली
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 08 Sep 2020 03:23 AM
ऐप पर पढ़ें

लिसाड़ी गेट में दो किशोर असली तमंचा लेकर चोर-पुलिस का खेल खेलने लगे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और किशोर को लग गई। घायल हालत में किशोर को पहले प्राइवेट अस्पताल और इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किशोर के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

लिसाड़ी गेट के रशीदनगर चुंगी वाली गली निवासी फैजान (13) रविवार रात को मोहल्ले में ही रहने वाले अपने दोस्त के साथ खेल रहा था। फैजान का दोस्त अपने घर से एक तमंचा उठा लाया और दोनों चोर-पुलिस का खेल खेलने लगे। इसी दौरान गोली चल गई और फैजान को कूल्हे पर लग गई। कुछ छर्रे हाथ पर भी लगे। गोली चलने की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत फैजान को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सोमवार सुबह परिजन फैजान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां फैजान को भर्ती करने से इंकार करते हुए पुलिस केस बताया।

परिजन घायल किशोर को लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और पूरा मामला बताया। पुलिस को एक लिखित तहरीर फैजान के पिता आसिफ की ओर से दी गई। इसके बाद पुलिस ने फैजान को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने फिलहाल दूसरे किशोर के परिजनों से पूछताछ की है। तमंचे की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल ने बताया कि जांच की जा रही है और कार्रवाई कराई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें