केंटर से लहसुन चोरी करते चोर को पकड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - कुरुक्षेत्र में एक चालक केंटर से लहसुन लेकर जा रहा था, तभी दो चोर उसके वाहन पर चढ़ गए और लहसुन चुराने लगे। चालक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक चोर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार चोर की तलाश जारी है।

केंटर से लहसुन चोरी करते चोर को पकड़ा

कुरुक्षेत्र से लहसुन लेकर आ रहे केंटर से चोरी करते एक चोर को चालक ने दबोच लिया। जबकि दूसरा चोर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित चालक की तहरीर पर चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरे चोर की तलाश में पुलिस जुटी है। हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी प्रवीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह केंटर गाड़ी चलाता है। गुरुवार रात में वह केंटर में लहसुन के कट्टे भरकर दिल्ली रोड नवीन मंडी में जा रहा था। जब वह मलियाना फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो दो चोर केंटर में पीछे चढ़ गए और जाली काटकर लहसुन के कट्टे नीचे गिरा दिए।

चालक ने बताया कि साइड में लगे शीशे से उसने चोरों को पीछे चढ़े हुए देख लिया। तत्काल उन्होंने केंटर को रोककर राहगीरों की मदद से एक चोर को दबोच लिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।