नहीं बचेगी धरती पर रहने को जगह : डॉ. मनोज
मानव जनसंख्या ने पूरी दुनिया के तंत्र को गहरे से प्रभावित किया है और संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पैदा किया है। जिस तरीके से विश्व की जनसंख्या बढ़ रही...

मेरठ। मानव जनसंख्या ने पूरी दुनिया के तंत्र को गहरे से प्रभावित किया है और संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पैदा किया है। जिस तरीके से विश्व की जनसंख्या बढ़ रही है, ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब धरती पर इंसान के लिए रहने को जगह कम पड़ जाएगी। बेहिसाब बढ़ती जनसंखया अनेक समस्याएं पैदा कर रही है। सुभारती लॉ कॉलेज में विश्व जनसंख्या दिवस पद यह बात इंडियन लॉ इंस्ट्टीयूट के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कही। सिन्हा ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिस पर दुनिया द्वारा तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए। भारत जैसे देश को इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। डीन लॉ डॉ. वैभव गोयल भारतीय ने कहा कि खाद्यान्न और जल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना बढ़ती जनसंख्या में चुनौती होगा।
