ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठलॉकडाउन में भी सरधना में लगा भीषण जाम

लॉकडाउन में भी सरधना में लगा भीषण जाम

सरधना में लॉकडाउन का सही से पालन नहीं हो रहा है। यह बात काफी चौकाने वाली है कि लॉकडाउन में भी सरधना में भीषण जाम लगा रहा। बिनौली रोड पर नवीन मंडी के बाहर वाहनों की लम्बी कतार थी। चारों तरफ हॉर्नो का...

लॉकडाउन में भी सरधना में लगा भीषण जाम
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 25 Mar 2020 01:16 AM
ऐप पर पढ़ें

सरधना में लॉकडाउन का सही से पालन नहीं हो रहा है। यह बात काफी चौकाने वाली है कि लॉकडाउन में भी सरधना में भीषण जाम लगा रहा। बिनौली रोड पर नवीन मंडी के बाहर वाहनों की लम्बी कतार थी। चारों तरफ हॉर्नो का शोर था। सवाल ये उठ रहा है कि जब लॉकडाउन है तो फिर बाहर से आने वाले वाहनों को प्रवेश कैसे दे दिए गया। जो वाहन नगर से आए उन्हें पुलिस ने क्यों नहीं रोका? यदि जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो हालात बिगड़ने में समय नहीं लगेगा।

सुबह छह बजते ही सरधना में बाहर से आने वाले वाहनों का रेला लग गया था। आस पास गांवो व देहात क्षेत्र के किसान मंडी में सब्जी व अन्य सामान लेकर पहुंचे। मंडी के अंदर भीड़ अधिक होने के कारण लोगों ने वाहनों को बाहर ही खड़ा कर दिया। जिसके चलते वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देवी मंदिर से लेकर बिनौली बस स्टैंड तक पूरी तरह सड़क जाम हो गई। हालात काफी खराब हो गए। पुलिस ने यहां भी डंडे का प्रयोग किया। वाहनों को सड़क से हटवा, तब जाकर जाम खुला। एसओ उपेंद्र कुमार मलिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बडे़ व छोटे वाहनों पर सख्ती कर दी गई है। जोभी वाहन दिखेगा उसका चालान किया जाएगा।लॉकडाउन के उल्लंघन में कई पकड़ेलॉकडाउन को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन पूरी मेहनत कर रहा है, लेकिन उनकी इस मेहनत पर कुछ लोग पानी फेरने पर तुले हुए हैं। लोग बिना वहज घरों से बाहर निकलकर सड़क पर घूम रहे हैं। कोई पैदल निकलकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहा है तो कोई वाहन लेकर। पुलिस ने ऐसे कई लोगों को डंडा भी फटकारा। इसके अलावा कई लोगों को उल्लंघन करने के आरोप में पकड़कर हवालात में भी बंद किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें