ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठलिसाड़ी गांव में मकान का ताला तोड़कर चोरी

लिसाड़ी गांव में मकान का ताला तोड़कर चोरी

लिसाड़ी गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने शनिवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह पड़ोसियों को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस...

लिसाड़ी गांव में मकान का ताला तोड़कर चोरी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 14 Mar 2022 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। लिसाड़ी गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने शनिवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह पड़ोसियों को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित के रिश्तेदारों की ओर से मामले में तहरीर दी गई है। हिमाचल प्रदेश के बाथू में 22 फरवरी को एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। जिसमें 22 लोग झुलसे थे और 7 की मौत हो गई थी। इस फैक्ट्री में मेरठ के लिसाड़ी गांव निवासी परवेज मजदूरों की सप्लाई करने का काम करता था। मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई थी। इसके बाद परवेज के परिवार के सदस्य मकान पर ताला लगाकर कहीं ओर चले गए। इसी मकान को चोरों ने शनिवार देररात निशाना बनाया और काफी सामान लेकर फरार हो गए। सुबह लोगों ने मकान के मुख्य गेट का ताल टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस को एक सीसीटीवी की फुटेज हाथ लगी, जिसमें चोरों के आने-जाने की गतिविधि दिखाई दे रही है। परवेज के रिश्तेदारों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े