Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsThe woman was molested for years by hiding her identity
पहचान छुपाकर युवती से वर्षों तक किया दुष्कर्म

पहचान छुपाकर युवती से वर्षों तक किया दुष्कर्म

संक्षेप:

Meerut News - थाना क्षेत्र के अजराड़ा गांव निवासी युवक पहचान छुपाकर हापुड़ की युवती से वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा। भेद खुलने पर आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल...

Jun 08, 2020 02:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के अजराड़ा गांव निवासी युवक पहचान छुपाकर हापुड़ की युवती से वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा। भेद खुलने पर आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चार दिन पूर्व हापुड़ निवासी व्यक्ति ने मुंडाली थाने में तहरीर दी कि अजराड़ा निवासी वसीम ने खुद को दिनेश रावत निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लिसाड़ीगेट बताते हुए उसकी बेटी को न सिर्फ अपने प्रेमजाल में फंसाया बल्कि कई वर्षों तक दुष्कर्म भी किया। बताया कि कुछ दिन पहले राजफाश होने पर युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह भी आरोप है कि वसीम ने दिनेश रावत नाम से फेसबुक आईडी भी बना रखी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को घर से दबोच लिया। जांच-पड़ताल में आरोपी की दिनेश रावत नाम से बनी फेसबुक आईडी के साथ आधार कार्ड भी बरामद किया। पुलिस ने धोखाधड़ी, दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने दिनेश रावत नाम दर्शाकर के शहर के एक नामचीन अस्पताल में दो वर्ष तक नर्सिंग कार्य किया है। पुलिस आरोपी से जुड़े और भी कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। शादीशुदा है वसीम उर्फ दिनेश रावतएसओ मुंडाली रवि चंद्रवाल ने बताया कि वसीम उर्फ दिनेश रावत शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस पूछताछ में उसने हापुड़ निवासी पीड़ित युवती के साथ अवैध संबंधों की बात स्वीकार की है। आरोपी के मोबाइल से अश्लील फोटो भी बरामद हुए हैं। एसपी देहात को मिली थी शिकायतपुलिस सूत्रों पर विश्वास करें तो गुरुवार को सबसे पहले पीड़िता के पिता ने एसपी देहात अविनाश पांडेय से इसकी शिकायत की थी। उन्होंने एसओ मुंडाली को मामले में कार्रवाई के लिए आदेशित किया। बताया गया कि पुलिस ने वसीम को शुक्रवार सुबह बहाने से थाने बुलाया और फिर रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल के बाद उसका चालान कर दिया। सीओ किठौर को वसीम से जुड़ी एक शिकायत तीन महीने पहले भी मिलना बताई गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।