ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठकिराए पर कमरा देना महिला को पड़ा भारी

किराए पर कमरा देना महिला को पड़ा भारी

मेरठ। पल्लवपुरम में किराए पर कमरा देना एक महिला को भारी पड़ रहा है। आरोप है कि किरायेदार मकान पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। थाना पुलिस भी उनका साथ...

किराए पर कमरा देना महिला को पड़ा भारी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 22 Jan 2023 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। पल्लवपुरम में किराए पर कमरा देना एक महिला को भारी पड़ रहा है। आरोप है कि किरायेदार मकान पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। थाना पुलिस भी उनका साथ दे रही है। सोफीपुर से आई महिला ने बताया कि उसके भाई का एक मकान है, जिसकी देखरेख वह करती है। भाई ने वह मकान बेचने का निर्णय किया है और जिम्मेदारी उसे दी है। जब कोई खरीदार नहीं मिला तो उसने कुछ लोगों को मकान किराए पर दे दिया। चार कमरों में करीब 15 से 16 लोग रहते हैं। पिछले कुछ समय से उनकी नीयत में खोट प्रतीत हो रहा है। वह किराया नहीं दे रहे। मांगने पहुंची तो बदतमीजी की गई। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह मकान कब्जाना चाहते हैं। पल्लवपुरम पुलिस से शिकायत भी की लेकिन पुलिस गरीब बोलकर किरायेदारों का ही साथ दे रही है। महिला ने एसएसपी आफिस पर शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें