Meerut News: मवाना की तीन घंटे रही बिजली आपूर्ति बाधित
Meerut News: मवाना नगर की कालोनी आकांक्षा में एक फाल्ट के कारण करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि यह समस्या दोपहर 2:25 बजे से शाम 5 बजे तक रही। अवर अभियंता ने जानकारी दी कि बारिश के कारण फॉल्ट उत्पन्न हुआ था, जिसे सफलतापूर्वक ठीक कर दिया गया है।

Meerut News: मवाना नगर की कालोनी आकांक्षा में फाल्ट होने के कारण करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि दोपहर 2:25 बजे से शाम पांच बजे तक मवाना नगर की आपूर्ति बंद रही। अवर अभियंता ने जवाब दिया कि लाइन में फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। उधर मवाना नगर के उपखंड अधिकारी राम जन्म ने जानकारी दी कि नौ जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक लगातार मूसलाधार बारिश के कारण 33/11 केवी उपकेंद्र, हस्तिनापुर रोड के इनकमिंग फीडर में फॉल्ट उत्पन्न हो गया था, जिसके कारण उपकेंद्र से जुड़े समस्त फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी।
उक्त फॉल्ट को आज 13 जुलाई 2026 को विभागीय स्टाफ एवं कुशल कारीगरों द्वारा पूर्ण परिश्रम से ठीक कर दिया गया है। साथ ही उपकेंद्र के समस्त 11 केवी फीडरों की ओवरहॉलिंग भी करा ली गई है। वर्तमान में उपकेंद्र से समस्त क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से संचालित है। इस सम्पूर्ण कार्य के दौरान अधिशासी अभियंता सतीश च्रद, उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियंता सीएस मौर्य के साथ समस्त स्टाफ मौके पर उपस्थित रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


