माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव अजय कुमार गुप्ता प्रधान लिपिक डीएन इंटर कालेज मेरठ की अध्यक्षता व सुशील दत्त...

मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव अजय कुमार गुप्ता प्रधान लिपिक डीएन इंटर कालेज मेरठ की अध्यक्षता व सुशील दत्त शर्मा सीएलएम इंटर कालेज जानी के संरक्षण में हुआ।
इसमें देव कुमार गर्ग मंडल संरक्षक, धर्म सिंह सूर्य जिला संरक्षक, राकेश कुमार चौहान जिलाध्यक्ष, अशोक भारती रवीन्द्र भाटी, सुदेश वीर सिंह उपाध्यक्ष, प्रद्युम्न सिंह जिला मन्त्री, मोहित शर्मा कोषाध्यक्ष, बीरपाल सिंह जिला उपमंत्री, शिवेन्द्र सिंघल जिला संयुक्त मन्त्री, सन्दीप चौहान व सकीजान जिला लेखा संपरीक्षक, अजय गुप्ता, उदय वीर सिंह जिला संगठन मन्त्री, राजेश मार्टिन जिला मीडिया प्रभारी, दीप सिंह शहर प्रभारी के रूप में नियुक्त हुए।
