थाना दिवस पर सीओ दौराला और तहसील अधिकारियों ने सुनी समस्याएं
शनिवार को थाना दौराला पर आयोजित समाधान दिवस में सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही तीन जमीन से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने किसानों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया और थाना पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

थाना दौराला पर शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर पहुंचे सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने तहसील टीम के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सीओ दौराला ने जमीन से संबंधित तीन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया और थाना पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आदेशित किया। सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि थाना समाधान दिवस पर बफावत गांव की जमीन से संबंधित दो समस्याएं लेकर किसान पहुंचे थे। जिनको सुनकर मौके पर ही निस्तारण कराया गया। पनवाड़ी गांव निवासी दो किसानों की जमीन से संबंधित समस्या का भी मौके पर ही निस्तारण कराया।
थाना पुलिस को शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आदि संबंधित दिशा निर्देश लिए गए और थाने पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिए आदेशित किया गया। इस दौरान संजय, प्रदीप, राजकुमार, राजेश, संदीप, सोनू आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


