Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsTET Exam Mandate and Pension Restoration Protests Continue in Meerut
मेरठ: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 25 को शिक्षक एवं कर्मचारी दिल्ली करेंगे कूच: चंद्रहास सिंह

मेरठ: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 25 को शिक्षक एवं कर्मचारी दिल्ली करेंगे कूच: चंद्रहास सिंह

संक्षेप: Meerut News - टीईटी परीक्षा अनिवार्यता, एनपीएस-यूपीएस समाप्ति और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मेरठ में बैठक आयोजित हुई। 25 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ी महारैली का आयोजन होगा, जिसमें लाखों शिक्षक और कर्मचारी हिस्सा लेंगे। अटेवा का मानना है कि संगठित होकर संघर्ष करने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

Mon, 10 Nov 2025 11:03 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

टीईटी परीक्षा अनिवार्यता एवं एनपीएस-यूपीएस समाप्ति व पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन मेरठ, मुख्य संवाददाता टीईटी परीक्षा अनिवार्यता एवं एनपीएस-यूपीएस व निजीकरण के विरोध एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी ज़ोन प्रभारी चंद्रहास सिंह की अध्यक्षता एवं मंडलाध्यक्ष इंद्रेश यादव के संचालन में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में मंडलीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि आगामी 25 नवंबर को दिल्ली में टीईटी परीक्षा अनिवार्यता एनपीएस-यूपीएस एवं निजीकरण के विरोध में महारैली राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस कार्यक्रम में देश के लाखों शिक्षक एवं कर्मचारी लामबंद होकर प्रतिभाग करेंगे। यह वक्त संगठित होकर संघर्ष करने का है। उन्होंने कहा कि यदि संगठित होकर संघर्ष करेंगे तो निश्चित ही सुखद परिणाम मिलेंगे। मंडलाध्यक्ष इंद्रेश यादव ने कहा कि संघर्ष शिखर पर है। संगठित होने की आवश्यकता है। मेरठ जिलाध्यक्ष मुनीराम सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि अटेवा ईमानदारी से पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत है। हमारा संघ अटेवा के आगामी आंदोलन में साथ है। बुलंदशहर जिला राजन खान व गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है, जिसके लिए संघर्ष अंतिम दम तक जारी रहेगा। मंडलीय संगठन मंत्री कृष्णपाल सिंह एवं हापुड़ जिलाध्यक्ष राजमणि पाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 25 नवंबर को हम लोग बड़ी संख्या में दिल्ली महारैली में शामिल होंगे। बैठक में जितेंद्र यादव, राजकुमार यादव, नरेश कुमार, मोहम्मद उवेश, अतुल श्रीवास्तव, राम बहादुर वर्मा, अजीत कुमार, अजय शुक्ला, रोहताश, संजय कुमार, प्रवीण सैनी, रमापति पाठक, सतीश कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, विकास गौतम आदि ने संबोधित किया।