आंबेडकर जयंती के जुलूस में थाना प्रभारी से नोकझोंक का वीडियो वायरल
Meerut News - आंबेडकर जयंती के जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर थाना प्रभारी और आयोजकों के बीच नोकझोंक हुई। प्रशासन ने पहले ही डीजे की आवाज सीमित रखने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने डीजे को अपने कब्जे में लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे लोगों में चर्चा बढ़ गई है।

आंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर थाना प्रभारी और जुलूस समिति के लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, प्रशासन द्वारा पहले ही जुलूस को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे। एसडीएम मवाना ने यात्रा से पूर्व बैठक में आयोजकों को निर्देश दिए थे कि डीजे की आवाज सीमित रखी जाए और छोटे साउंड सिस्टम का ही उपयोग किया जाए।
इसके बावजूद जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाया गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और समिति के लोगों से बातचीत की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जो नोकझोंक में बदल गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने डीजे को अपने कब्जे में लेकर चौकी तक पहुंचा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


