Meerut News: मेरठ: विवाद के बीच कड़ी सुरक्षा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: मेरठ के ऐतिहासिक बिल्वेश्वर महादेव मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा विवाद के बीच निकाली गई। पुजारी पक्ष ने रथ पर बैठने की मांग की, जिससे तनाव पैदा हुआ। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई और रथ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया।

मेरठ: विवाद के बीच कड़ी सुरक्षा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Meerut News: मेरठ गुरुवार को मेरठ के ऐतिहासिक बिल्वेश्वर महादेव मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा विवाद के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाली गई। रथयात्रा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में पुजारी पक्ष की ओर से रथ यात्रा का विरोध किया गया, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

रथ यात्रा से पहले पुजारी पक्ष के लोग परंपरा के अनुसार रथ पर बैठने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर दोनों पक्षों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर और रथयात्रा मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। विवाद के चलते रथयात्रा पुजारी की अनुपस्थिति में ही प्रारंभ कराई गई। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के विग्रहों को रथ पर विराजमान कर श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच यात्रा निकाली गई। पूरे मार्ग पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी रही, जिससे रथयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

विवाद के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़े और पूरे श्रद्धा व उत्साह के साथ रथयात्रा में शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut News: मेरठ: विवाद के बीच कड़ी सुरक्षा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा