कलक्ट्रेट में खुल सकता है खेल विवि का अस्थायी कार्यालय
Meerut News - मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का अस्थायी कार्यालय कलक्ट्रेट में बचत भवन में खोला जा सकता है। कुलपति मेजर जनरल (रि.) दीप अहलावत ने भवन का निरीक्षण किया। नए साल में विश्वविद्यालय का कार्य प्रारंभ...
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का अस्थायी कार्यालय कलक्ट्रेट स्थित बचत भवन में खुल सकता है। खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल (रि.) दीप अहलावत ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित बचत भवन का निरीक्षण किया। मंगलवार को भी कुछ स्थानों का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद खेल विश्वविद्यालय के अस्थायी कार्यालय को फाइनल किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि नये साल में खेल विश्वविद्यालय का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस कारण जगह की तलाश की जा रही है। सोमवार को खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल (रि) दीप अहलावत कलक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अमरेश सक्सेना आदि के साथ खेल विवि के अस्थायी कार्यालय के लिए जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने बचत भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कलक्ट्रेट में बचत भवन की जगह को फिलहाल खेल विश्वविद्यालय के लिए उपयुक्त बताया। हालांकि, वहां अभी मरम्मत कार्य की जरुरत है। कुलपति ने बताया कि अभी कुछ और स्थानों को देखा जाएगा। इसके बाद खेल विश्वविद्यालय के अस्थायी कार्यालय के लिए जगह को फाइनल किया जाएगा। नये साल में खेल विश्वविद्यालय के कामकाज को प्रारंभ कर दिया जाएगा।
----------------
मणिपुर खेल विवि का जायजा लेंगे कुलपति
प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के संचालन को लेकर कुलपति मेजर जनरल (रि) दीप अहलावत देश के पहले खेल विश्वविद्यालय मणिपुर का जल्द ही जायजा लेंगे। संभावना है कि कुलपति के साथ खेल विभाग के अधिकारी भी मणिपुर का दौरा करेंगे। इसके बाद मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का संचालन प्रारंभ होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।