Meerut News: पड़ोसी युवकों पर लगाया बेटे को उठाकर ले जाने और मारपीट का आरोप
Meerut News: मोहल्ला दरबार के टेंपो चालक ने अपने 12 वर्षीय बेटे के अपहरण, मारपीट और धमकी का आरोप बाइक सवार युवकों पर लगाया है। पीड़ित ने चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लड़का डरावना होकर बाद में घर लौटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Meerut News: मोहल्ला दरबार निवासी टेंपो चालक ने बुधवार को बाइक सवार युवकों पर नाबालिग बेटे को उठाकर ले जाने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने चौकी पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। चौकी पर दी तहरीर में पीड़ित टेंपो चालक नौशाद ने बताया कि बुधवार देरसायं उसका 12 वर्षीय बेटा सुब्हान मोहल्ले में घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान पड़ोस के ही तीन युवक वहां पहुंचे और उसके बेटे को बाइक पर उठाकर अपने साथ बैठाकर अपने साथ ले गए। उनके तलाश करने पर घंटों बाद उनका लापता बेटा डरा सहमा घर पहुंचा।
उसके बेटे ने बताया कि बाइक सवार जबरन उसे अपने साथ ले गए थे और मारपीट कर कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। चौकी इंचार्ज कुमार गौरव ने बताया कि मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


