ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठकैटवॉक और डांडिया नृत्य से बिखेरा जलवा

कैटवॉक और डांडिया नृत्य से बिखेरा जलवा

शहर में रविवार को भी तीजोत्सव की धूम रही। कई जगहों पर महिला क्लबों ने तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। साथ ही कुछ पार्कों में भी तीज के गीतों पर महिलाएं झूमती हुईं नजर...

कैटवॉक और डांडिया नृत्य से बिखेरा जलवा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 05 Aug 2019 02:05 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर में रविवार को भी तीजोत्सव की धूम रही। कई जगहों पर महिला क्लबों ने तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। साथ ही कुछ पार्कों में भी तीज के गीतों पर महिलाएं झूमती हुईं नजर आईं।

ब्रॉडवे इन में मोती प्रयाग कालोनी की महिलाओं का तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सभी महिलाओं ने तीज के गीतों पर कैटवॉक किया और सामूहिक नृत्य से लेकर नृत्य नाटिका भी प्रस्तुति भी दी गई। वहीं भावना ने सभी सखियों को तीज की बधाई दी।

फिएस्टा में हरियाली तीज पर कैटवॉक का जलवा रहा। महिलाएं और लड़कियां एकत्र हुईं और धूमधाम से तीज उत्सव को मनाया गया।

ज्वाला नगर में यूथ टैलेंट ग्रुप की ओर से तीज पर्व धूमधाम से मनाया। सबसे पहले लड्डू गोपाल को झूला झुलाया गया। कार्यक्रम में विजेता रितु जैन रही। संयोजिका ममता जैन ने सभी सदस्याओं को तीज पर्व की बधाई दी। पूनम, संगीता, शालिनी का सहयोग रहा। सोमदत्त विहार फेज दो में हरियाली तीज मनाया गया। तंबोला में महिलाओं ने खूब मस्ती की और जल संरक्षण व हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर अलका, हिमानी, शिप्रा, अरूणा, रीता,सोनम, सुशीला आदि रहीं। वहीं, सोमदत्त में महिलाओं ने तीज मनाया, जिसमें किरन के नृत्य ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सम्राट पैलेस में भी सभी महिलाओं ने तीज पर खूब मस्ती की। मौके पर बेटियों ने भी सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।

वहीं डाइनिंग इन में भी तीज उत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कौशल्या, नागेश, रीना काजला, रूचि, अंजू, रेनू, नूपुर,सुदेश ,रश्मि, प्रीति, ज्योत्सना, वंदना,रिंकी,आभा, अनीता, दिशा,पूनम, विमला, अनु आदि ने जागृति विहार सेक्टर 4 स्थित सद्भावना पार्क डीजे पर तीज के गीतों पर डांस किया और हाऊज़ी तथा म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों का खूब लुत्फ लिया।

चाणक्यपुरी में आयोजित तीज उत्सव में निधि रस्तोगी ने महिलाओं संग सेल्फी ली और तीज की बधाई भी दी। श्री खाटू श्याम सेवा समिति मेरठ द्वारा महिलाओं के सम्मान में जैन मंदिर वाली गली सेक्टर दो यह तीज पर्व मनाया गया। मौके पर महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया। साथ ही राखी त्यागी, सदस्य राज्य महिला आयोग, निधि शर्मा पार्षद ने भी भाग लिया। इस दौरान कोमल शर्मा, योगेश, आयुषी, रीना को तीज क्वीन से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनिल गोयल अध्यक्ष, पवन ठेकेदार, तेज सिंह, रतन लाल, नरेश यादव, शिव कुमार वर्मा, राजीव जैन, मनोज गोयल आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें