ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठतहसील कर्मचारी मिला पॉजिटिव, 48 घंटे के लिए तहसील सील

तहसील कर्मचारी मिला पॉजिटिव, 48 घंटे के लिए तहसील सील

सरधना तहसील में गुरुवार को कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी। खसरा खतौनी विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर मेरठ निवासी व्यक्ति पॉजिटिव आया है। दो दिन पूर्व उसने मेरठ मेडिकल में ही अपनी सैंपलिंग कराई थी। युवक के...

सरधना तहसील में गुरुवार को कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी। खसरा खतौनी विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर मेरठ निवासी व्यक्ति पॉजिटिव आया है। दो दिन पूर्व उसने मेरठ मेडिकल में ही अपनी सैंपलिंग कराई थी। युवक के...
1/ 2सरधना तहसील में गुरुवार को कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी। खसरा खतौनी विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर मेरठ निवासी व्यक्ति पॉजिटिव आया है। दो दिन पूर्व उसने मेरठ मेडिकल में ही अपनी सैंपलिंग कराई थी। युवक के...
सरधना तहसील में गुरुवार को कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी। खसरा खतौनी विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर मेरठ निवासी व्यक्ति पॉजिटिव आया है। दो दिन पूर्व उसने मेरठ मेडिकल में ही अपनी सैंपलिंग कराई थी। युवक के...
2/ 2सरधना तहसील में गुरुवार को कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी। खसरा खतौनी विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर मेरठ निवासी व्यक्ति पॉजिटिव आया है। दो दिन पूर्व उसने मेरठ मेडिकल में ही अपनी सैंपलिंग कराई थी। युवक के...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 24 Jul 2020 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

सरधना तहसील में गुरुवार को कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी। खसरा खतौनी विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर मेरठ निवासी व्यक्ति पॉजिटिव आया है। दो दिन पूर्व उसने मेरठ मेडिकल में ही अपनी सैंपलिंग कराई थी। युवक के पॉजिटिव आने के बाद तहसील के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने अगले 48 घंटे के लिए तहसील परिसर को सील करा दिया है। बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारी के सम्पर्क में रहे लोगों को सर्च करना शुरू कर दिया है। जल्द ही सभी की सैंपलिंग कराई जाएगी।

मेरठ निवासी युवक तहसील के खतौनी विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर है। कई दिन से उसे बुखार हो रहा था। दो दिन पूर्व उसने मेरठ मेडिकल में सैंपलिंग कराई। गुरुवार सुबह उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जिसके चलते स्वास्थय विभाग ने उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया। उधर, सरधना तहसील में कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना स्टॉफ को लोगों को पता चली तो उनमें हड़कंप मच गया। एसडीएम ने भी तुरंत एक्शन लिया और तहसील परिसर को 48 घंटे के लिए सील करा दिया। उधर, सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार ने युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव कर्मचारी के सम्पर्क में रहे कर्मचारियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही उनकी सैंपलिंग कराई जाएगी।

नगर पालिका ने सैनिटाइज कराई तहसील

तहसील कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अधिकारी तुरंत सकर्त हो गए। एसडीएम ने ईओ को कर्मचारी भेजकर तहसील परिसर में सैनिटाइजिंग का कार्य कराने के लिए कहा। पालिका कर्मचारी तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने पहले खसरा खतौनी विभाग के दफ्तर को सैनिटाइज किया। इस दौरान चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज अंसारी वहां मौजूद रहे। उन्होंने अपनी देखरेख में सेनेटाइजिंग का कार्य कराया।

सरधना में हुई 139 सैंपलिंग, सभी की रिपोर्ट निगेटिव

फोटो एसआरडी2

कैप्शन2: सरधना में सैंपलिंग करती स्वास्थय विभाग की टीम

सरधना। संवाददाता

गुरुवार को स्वास्थय विभाग की टीम ने सरधना में 139 लोगों की सैंपलिंग कराई। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। अच्छी खबर अलीपुर गांव से भी आई। यहां लगभग 100 लोगों की सैंपलिंग हुई। जिसमें से एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला। जबकि पिछले दो दिनों में हुई सैंपल में छह लोग पॉजिटिव आए थे। फिलहाल गुरुवार को सैंपलिंग के आए रिजल्ट के बाद स्वास्थय विभाग ने राहत की सांस ली है। यह जानकारी सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें