ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठतीज महोत्सव में महिलाओं ने खूब मचाया धमाल

तीज महोत्सव में महिलाओं ने खूब मचाया धमाल

रविवार को फाइबर फ्लोक के सदस्यों ने साकेत स्थित डाइनिंग इन में हरे रंग के परिधान की थीम पर तीज महोत्सव का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सभी का मनमोह लिया। महिलाओं ने...

तीज महोत्सव में महिलाओं ने खूब मचाया धमाल
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 30 Jul 2018 02:24 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को फाइबर फ्लोक के सदस्यों ने साकेत स्थित डाइनिंग इन में हरे रंग के परिधान की थीम पर तीज महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सभी का मनमोह लिया। महिलाओं ने तीज और राखी के लिए जमकर खरीदारी की। कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य, गान, गेम्स, तंबोला में भाग लिया और खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्वेता शारदा, मंजू नैय्यर, पूजा नैय्यर, हेमा धामा और ज्योत्स्ना माहेश्वरी ने किया। विशेष अतिथि के तौर पर डॉ. कविता भाटिया ने शिरकत की। फाइबर फ्लोक के सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अनुजा ने गणेश वंदना से की। संचालन अनुभा और राशि ने किया। कार्यक्रम में परिधान, ज्वेलरी, चूड़ियां और अन्य सामानों के स्टॉल लगाए गए। इसमें महिलाओं ने तीज और राखी के लिए जमकर खरीदारी की। कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य, गान, गेम्स, तंबोला खेला और खूब मनोरंजन किया। तीज क्वीन का चुनाव हुआ और सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के तौर पर प्राची आहूजा, सागर, बरखा, ज्योति, संध्या, पूनम गुप्ता, पूनम कालरा, रश्मि पाठक और सुनीता भाटिया रहीं। कार्यक्रम हरे रंग के परिधान की थीम पर आयोजित किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें