पढ़ना चाहती थी सानिया, परिजनों को नहीं था मंजूर
लोहियानगर थाना क्षेत्र के नरहाड़ा गांव में 17 वर्षीय सानिया का शव मिला। उसकी पढ़ाई और दोस्तों से संपर्क को लेकर घर में विवाद चल रहा था। परिजनों की नाराजगी के चलते मामा सरताज और सौतेले भाई शोएब ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सरताज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शोएब फरार है।

लोहियानगर थाना क्षेत्र के नरहाड़ा गांव के जंगल में शनिवार सुबह मिले 17 वर्षीय सानिया के शव के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बाते सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पढ़ाई दोबारा शुरू करने और अपने पुराने दोस्तों के संपर्क में रहने की इच्छा रखने वाली किशोरी की जिंदगी उसके ही परिजनों की नाराजगी का कारण बन गई थी। मोबाइल पर बातचीत को लेकर लंबे समय से घर में विवाद चल रहा था। सानिया की पढ़ाई कुछ समय पहले रुकवा दी गई थी। इसके बावजूद वह दोबारा स्कूल जाने और अपनी पढ़ाई पूरी करने की बात करती थी।
उसके कुछ पुराने दोस्त भी थे, जिनसे वह मोबाइल फोन पर संपर्क में रहती थी। परिजनों को उसका इस तरह दोस्तों से बात करना पसंद नहीं था। विशेष रूप से उसका मामा सरताज और सौतेला भाई शोएब इस बात का विरोध करते थे। जांच में सामने आया कि मोबाइल फोन पर बातचीत और दोस्तों से संपर्क को लेकर घर में कई बार विवाद हो चुका था। शुक्रवार रात भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद मामा सरताज ने सौतेले भाई शोएब के साथ मिलकर सानिया का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने सरताज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार सौतेले भाई शोएब की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


