शादी समारोह में 15 साल की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर कपड़े फाड़े

Feb 17, 2026 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - सरूरपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को पड़ोस में शादी समारोह में पांच युवकों ने छेड़छाड़ का शिकार बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। परिवार की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंत में, पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस जाकर न्याय की मांग की।

शादी समारोह में 15 साल की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर कपड़े फाड़े

सरूरपुर थाना क्षेत्र में पड़ोस में हो रही शादी समारोह में विदाई देखने पहुंची एक किशोरी के साथ पांच युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। थाना पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की मां ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि रविवार को गांव में उसके पड़ोस में लड़की की शादी थी। उनकी 15 साल की बेटी विदाई देखने गई थी। इसी दौरान मोहल्ले के पांच युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए।

परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ऑफिस में जनसुनवाई कर रहे सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।