
परीक्षा में नंबर कम आए तो 10वीं की छात्रा ने लगा ली फांसी, परिवार में कोहराम
Meerut News - रोहटा रोड स्थित कॉलोनी की 10वीं कक्षा की छात्रा पारुल ने परीक्षा में कम नंबर आने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारुल की माँ रिश्तेदारी में गई थी और जब उसकी बहन उसे बुलाने गई, तो उसे लटका हुआ पाया। परिवार ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया और बताया कि पारुल पढ़ाई में परेशान थी।
रोहटा रोड स्थित कॉलोनी में रहने वाली छात्रा ने एग्जाम में नंबर कम आने पर फांसी लगा जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली। परिजनों ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। खड़ौली चौकी प्रभारी अशोक नोहार ने बताया कि संगम विहार कॉलोनी में अजय गिरी अपनी पत्नी सविता, दो बेटी पारुल (16), वैष्णवी (6) और अपनी मां के साथ रहते हैं।
अजय गिरी सीआईएसफ में कांस्टेबल के पद पर दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात हैं। सोमवार दोपहर सविता अपने रिश्तेदारी में गई थी। उनकी बड़ी बेटी पारुल कक्षा 10 की छात्रा थी। दोपहर के समय वह मकान की दूसरी मंजिल में बने अपने कमरे में पढ़ाई करने गई थी। दोपहर को वैष्णवी उसे खाने के लिए बुलाने पहुंची तो उसने देखा कि पारुल का शव दरवाजे चौखट पर चुन्नी से लटका है। उसने दौड़कर इसकी जानकारी दादी को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पारूल के शव को नीचे उतारा और मोर्चरी भेजने की तैयारी की लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद छात्रा के शव को पुलिस को सौंप दिया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि जब इस संबंध में परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया पारुल का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था और उसके नंबर भी कम आए थे, इस कारण वह परेशान चल रही थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




