सड़क हादसे में किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Jan 30, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - गुरुवार सुबह कांवड़ मार्ग पर मानपुरी गांव के पास नीलगाय से टकराकर 15 वर्षीय किशोर अक्षय की मौत हो गई और उसकी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार ने इसे हादसा नहीं, बल्कि हत्या बताया है। किशोर की बहन ने आरोप लगाया कि उसे पहले ही धमकी मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क हादसे में किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कांवड़ पटरी मार्ग पर गुरुवार सुबह मानपुरी गांव के पास नीलगाय से टकराकर स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई और उसकी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, किशोर के परिजनों ने इस घटना को हादसा नहीं हत्या बताया है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी 15 वर्षीय अक्षय पुत्र राजकुमार अपनी बुआ राजेश की पुत्री शशि के घर मुजफ्फरनगर के जटमुझेड़ा गांव में पिछले पांच माह से रह रहा था। यहां वह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में कार्य करता था। गुरुवार सुबह अक्षय अपनी भांजी के साथ स्कूटी पर गाजियाबाद जा रहा था।

कांवड़ मार्ग पर मानपुरी गांव के पास पहुंचा तो अचानक सामने नील गाय आ गई, जिससे टक्कर लगने के बाद अक्षय और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। घायल भांजी को मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने अक्षय के परिजनों को जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने पहुंचे अक्षय के परिजनों ने घटना को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताया। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अक्षय की बहन ने लगाए गंभीर आरोप अक्षय की बहन सोनम ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे उसकी फुफेरी बहन ने फोन कर धमकी दी थी कि उसकी बेटी अक्षय के साथ कहीं चली गई है और यदि कहीं भी पता चला तो अक्षय को जान से मार देंगे। इसके कुछ घंटों बाद सुबह सात बजे अक्षय की मौत की सूचना मिल गई। सोनम का आरोप है उसके भाई की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस इसे सड़क हादसा बताकर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि अक्षय उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था, जिसकी सूचना उन्होंने मुजफ्फरनगर में 112 पर फोन पर दी थी। पुलिस का कहना है हर पहलू से जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;