नमाज के बीच हंसने पर जड़ दिया थप्पड़, हो गया बवाल, पथराव में कई लोग घायल

Mar 08, 2026 08:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - लोहियानगर थाना क्षेत्र में नमाज के दौरान एक किशोर को थप्पड़ मारने से विवाद हुआ। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। किशोर ने घटना की जानकारी घर पर दी थी।

नमाज के बीच हंसने पर जड़ दिया थप्पड़, हो गया बवाल, पथराव में कई लोग घायल

लोहियानगर थाना क्षेत्र में नमाज के दौरान एक किशोर को थप्पड़ मारने पर हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार काजीपुर निवासी 15 वर्षीय किशोर अपने दोस्त के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। नमाज के दौरान किसी बात पर हंसने को लेकर एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। जिससे वहां हंगामा हो गया।

किशोर ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।बताया कि शुक्रवार शाम को दूसरे पक्ष के कुछ लोग युवक के घर पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में घायल दोनों पक्षों के लोगों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।