शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा को भाजपा द्वारा दोबारा प्रत्याशी घोषित करने पर शिक्षकों ने जताया हर्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

दौराला समौली मार्ग स्थित बाल विद्या इंटर कॉलेज में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक हुई। बैठक में श्रीचंद शर्मा को दोबारा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर खुशी जताई गई। शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आगामी चुनावों में उन्हें अधिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा को भाजपा द्वारा दोबारा प्रत्याशी घोषित करने पर शिक्षकों ने जताया हर्ष

दौराला समौली मार्ग स्थित बाल विद्या इंटर कॉलेज मिटिंग हॉल में मंगलवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी घोषित होने को लेकर चर्चा की गई। भाजपा द्वारा मेरठ-सहारनपुर शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा को दोबारा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर शिक्षकों ने खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह वर्मा ने बताया कि बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने वित्तविहीन शिक्षकों और उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए भाजपा एमएलसी और दोबारा घोषित प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा का आभार व्यक्त किया।

बैठक में शिक्षको ने आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव में पहले से अधिक मतों से उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि श्रीचंद शर्मा लगातार वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं और आगे भी शिक्षकों की आवाज को बुलंद करेंगे। बैठक में शिक्षकों ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का भी आभार जताया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री मनोज शर्मा, जिला महामंत्री प्रीतम सिंह, सुनील दत्त शर्मा, डॉ. सुशील चौधरी, गजेंद्र मांगलिक, अशोक गर्ग, प्रेम कमल सैनी, सुधा काम्बोज, हेमंत शर्मा, शोभित रस्तोगी, मोहम्मद दानिश, राजेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार, पूनम शर्मा, मंजू शर्मा, अजय सिंह, राजीव त्यागी और शालीन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।