
पैदल जा रही शिक्षिका को ट्रक ने कुचला, मौत
Meerut News - बहसूमा के सैफपुर-फिरोजपुर चौकी के पास एक ट्रक ने शिक्षिका को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना की तहरीर अभी तक नहीं दी गई है।
बहसूमा। क्षेत्र के गांव सैफपुर-फिरोजपुर चौकी के पास ट्रक ने पैदल जा रही शिक्षिका को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे हेड मास्टर राकेश कुमारी पत्नी नीटू सिंह गांव हासिमपुर प्राइमरी पाठशाला में कार्यरत थी। शुक्रवार को वह स्कूल से पैदल रामराज आ रहीं थी।
जैसे ही वह रामराज चौकी के पीछे पहुंची तभी सामने से आ रहे खाली गन्ने के ट्रक ने अनियंत्रित होकर शिक्षिका को कुचल दिया। ट्रक का पहिया ऊपर से गुजरने से शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेरठ में निजी अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी ओवैस खान ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




